विदेश की खबरें | लीबिया में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 27 लोगों की मौत : प्राधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह झड़प इस वर्ष त्रिपोली में सबसे बड़ी हिंसक झड़प है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह झड़प इस वर्ष त्रिपोली में सबसे बड़ी हिंसक झड़प है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, 444 ब्रिगेड और 'स्पेशल डिटरेंस फोर्स' के लड़ाकों के बीच सोमवार देर रात को झड़प शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, 444 ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद हमजा को सोमवार सुबह त्रिपोली के एक हवाईअड्डे पर प्रतिद्वंदी समूह ने कथित रूप से पकड़ लिया था, जिसके बाद तनाव पैदा हो गया।

मानवीय आपदाओं और युद्ध के दौरान तैनात की गई चिकित्सीय इकाई ‘‘इमरजेंसी मेडिसिन एंड सपोर्ट सेंटर’’ ने बुधवार को तड़के बताया कि झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोग लड़ाके समूह के हैं या फिर आम नागरिक।

लीबिया के रेड क्रीसेंट ने झड़पों पर कोई तत्काल टिप्पणी नहीं की है।

मंगलवार को जारी रही झड़प के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों पक्षों से प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस व आपात दलों को जाने देने और पास के अस्पतालों में रक्त की आपूर्ति करने की इजाजत देने का आग्रह किया। शुरुआत में झड़प शहर के दक्षिण छोर पर हुई थी।

लीबिया के रक्षा मंत्रालय से संबंधित एक चिकित्सा समूह के प्रवक्ता अब्दल रहमान कपलान ने लीबिया के राष्ट्रीय चैनल को मंगलवार शाम को बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और घायल हुए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक बयान में कहा कि वह हालात पर नजर रख रहा है। साथ ही उसने झड़पें तत्काल रोकने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू