विदेश की खबरें | आयरलैंड के डबलिन में चाकूबाजी के बाद हिंसक झड़प, तीन बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को चाकू के हमले में पांच साल की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बृहस्पतिवार को चाकू के हमले में पांच साल की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आयरलैंड पुलिस ने कहा कि स्कूल के बाहर हुए हमले के बाद लड़की का डबलिन के अस्पताल में इलाज चल रहा था। हमले की खबर के तुरंत बाद कम से कम 100 लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के पास धातु की छड़े थीं तथा कुछ लोगों ने अपना चेहरा ढक रखा था।

पुलिस ने कहा कि हिंसा को नियंत्रित करने के लिए डबलिन सिटी सेंटर में 400 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हिंसक झड़पों को कुछ असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि आयरिश संसद भवन, लेइनस्टर हाउस के आसपास भी एक सुरक्षा घेरा बनाया गया था तथा माउंटेड सपोर्ट यूनिट के अधिकारी पास के ग्राफ्टन स्ट्रीट में मोर्चा संभाले हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दंगा पुलिस के साथ भी झड़पें की। इस दौरान कई पुलिस वाहन और एक ट्राम क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि शहर के ओ'कोनेल ब्रिज पर एक बस और कार में भी आग लगा दी गई।

हिंसा के बाद पुलिस और राजनेताओं ने शांति का आह्वान किया और हिंसा को लेकर गलत सूचना के खिलाफ चेतावनी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड