देश की खबरें | 'दो अप्रैल की रैली को बाधित करने के लिए औरंगाबाद में हिंसा करवाई गई': शिवसेना (यूबीटी)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हिंसा करने का आरोप लगाया।

औरंगाबाद, 30 मार्च शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हिंसा करने का आरोप लगाया।

शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया कि हिंसा का उद्देश्य शहर में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की आगामी रैली को बाधित करना था।

पुलिस ने बताया कि गत बुधवार रात युवकों के बीच झड़प के बाद 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था, यह घटना औरंगाबाद के किराडपुरा इलाके में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। उन्होंने बताया कि घटना रामनवमी समारोह की पूर्व संध्या पर हुई।

महाराष्ट्र के विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन रविवार को औरंगाबाद शहर में एक रैली का आयोजन करने वाली है।

भाजपा और एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता चंद्रकांत खैरे ने दावा किया, "इम्तियाज जलील (एआईएमआईएम के), (उपमुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री भागवत कराड (जो औरंगाबाद से हैं) तीनों दोस्त हैं और यह उनकी ही योजना है।"

उन्होंने कहा कि हिंसा का उद्देश्य दो अप्रैल को होने वाली हमारी (एमवीए) की रैली को बाधित करना है, लोग यह भी कह रहे हैं कि एआईएमआईएम भाजपा की 'बी' टीम है। उन्होंने किराडपुरा में राम मंदिर का दौरा और अनुष्ठान किया।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि जानबूझकर तनाव पैदा किया जा रहा है और गृह मंत्री (फडणवीस) को अपराधी का पता होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "दो अप्रैल को एमवीए की रैली तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। यह एक बड़ी सफलता होगी और इसके लिए तैयारी चल रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी