विदेश की खबरें | मेक्सिको के अमेरिकी सीमा से सटे शहर में हिंसा, कम से कम 15 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों के साथ समन्वय करने वाली तमौलीपास राज्य एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये हमले शहर के पूर्वी हिस्सों में दोपहर के समय शुरू हुए। शहर के पूर्व हिस्से की सीमा अमेरिकी राज्य टेक्सस से लगती है।
सुरक्षा बलों के साथ समन्वय करने वाली तमौलीपास राज्य एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये हमले शहर के पूर्वी हिस्सों में दोपहर के समय शुरू हुए। शहर के पूर्व हिस्से की सीमा अमेरिकी राज्य टेक्सस से लगती है।
एजेंसी ने कहा कि सीमा पुल के पास पुलिस पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य को निशाना बनाकर गोली मारी गई है या नहीं।
गोलीबारी के बाद सेना, राष्ट्रीय गार्ड और राज्य पुलिस तथा अन्य एजेंसियों को बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एक शख्स को हिरासत में लिया है और उसकी कार से दो महिलाएं बरामद हुई हैं जिनका जाहिर तौर पर अपहरण किया गया था। उन्होंने तीन गाड़ियों को जब्त किया है।
रेनोसा की मेयर माकी एस्तेर ऑर्टिज़ डोमिंगुएज़ ने ट्विटर पर नागरिकों की सुरक्षा की मांग की।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)