देश की खबरें | बिरला के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन, जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हालिया प्रदेश दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के मामले में देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट सवीन बंसल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
देहरादून, दो जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हालिया प्रदेश दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के मामले में देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट सवीन बंसल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उत्तराखंड के सचिव (प्रोटोकॉल) विनोद कुमार सुमन ने 17 जून को लोकसभा अध्यक्ष के सचिवालय और केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से शिकायत मिलने के बाद 25 जून को स्पष्टीकरण मांगा था।
लोकसभा अध्यक्ष को उनके पद के अनुरूप मिलने वाले सम्मान और शिष्टाचार की अनदेखी करने तथा प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर शिकायत की गयी थी।
वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों के एक बैच को संबोधित करने के लिए 12 जून को देहरादून के रास्ते मसूरी का दौरा किया था।
प्रोटोकॉल उल्लंघन की कथित घटना उसी दौरान हुई थी।
लोकसभा सचिवालय की शिकायत में कहा गया है कि जब जिलाधिकारी से उनके दौरे से जुड़ी कुछ जानकारी लेने के लिए फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया।
इसमें कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष को उनके पद की गरिमा के अनुसार उचित सम्मान और शिष्टाचार नहीं दिया गया और इस दौरान प्रोटोकॉल मानदंडों का उल्लंघन भी किया गया।
‘पीटीआई-’ ने जब सुमन से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

