देश की खबरें | विनेश घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं लेगी, अंतिम पंघाल का रास्ता साफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी।

विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी चोट का खुलासा किया।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं। दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है।’’

विनेश ने कहा,‘‘ मेरा 17 अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन होगा। मैंने जकार्ता में 2018 में भारत के लिए एशियाई खेलों में जो स्वर्ण पदक जीता था, मेरा सपना उसे फिर से जीतने का था लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के कारण मैं अब इन खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी।’’

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है ताकि रिजर्व खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए भेजा जा सके।

इससे अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने ट्रायल्स में जीत दर्ज की थी और उन्हें स्टैंडबाई के रूप में रखा गया था।

विनेश ने लिखा,‘‘ मैं अपने सभी प्रशंसकों से मेरा समर्थन जारी रखने का आग्रह करती हूं ताकि मैं जल्द ही मजबूत वापसी करके पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी कर सकूं। आपके समर्थन से मुझे मजबूती मिलती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट