एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विनीत पुनिया कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और वैभव वालिया संचार विभाग में सचिव नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने विनीत पुनिया को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी में आंतरिक संचार मामलों का प्रभारी और वैभव वालिया को संचार विभाग में सचिव नियुक्त किया है।

देश की खबरें | विनीत पुनिया कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और वैभव वालिया संचार विभाग में सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली, 24 जून कांग्रेस ने विनीत पुनिया को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी में आंतरिक संचार मामलों का प्रभारी और वैभव वालिया को संचार विभाग में सचिव नियुक्त किया है।

इसके साथ ही, अमिताभ दुबे को संचार विभाग में शोध मामलों का प्रभारी बनाया गया है। वालिया कांग्रेस के महासचिव और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश के साथ संबद्ध होंगे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

पुनिया अब तक कांग्रेस के मीडिया विभाग में सचिव की भूमिका निभा रहे थे।

वैभव वालिया इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख और राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। वालिया (32) कांग्रेस के लिए कई चुनावी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

अमिताभ दुबे इससे पहले ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).