देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 25 मई जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिले की वन ​मंडल अधिकारी स्टेलो मंडावी ने बताया कि घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कांतझरिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में आनंद राम यादव (40) की मौत हो गई है।

मंडावी ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे आनंद राम और उसके साथी बोडो गांव से मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। हाथियों के हमले में आनंद राम की कुचलने से मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने बताया कि विभाग ने तत्कालिक सहायता के रूप में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की राशि दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट