एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक गांव में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

महासमुंद, आठ सितंबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक गांव में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

महासमुंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के सिरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बंदोरा गांव के करीब हाथी के हमले में नारायण साहू (60) की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि अचानकपुर गांव निवासी नारायण साहू मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर झलप गांव गये थे और देर शाम वापसी के दौरान बंदोरा गांव के करीब उनका सामना हाथी से हो गया।

उन्होंने बताया कि हाथी के सामने आते ही राजकुमार वहां से भाग गया लेकिन इस दौरान हाथी ने नारायण साहू को कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी है।

महासमुंद वन परिक्षेत्र के अधिकारी सालिकराम डड़सेना ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को क्षेत्र में चार हाथी के होने की सूचना दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).