देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में एक भालू के हमले में ग्रामीण की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भालू के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 19 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भालू के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत छापरखोला गांव के जंगल में भालू के हमले में ईश्वर (38) की मौत हो गई। वह धनरास गांव का निवासी था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईश्वर शुक्रवार को गाय चराने के लिए जंगल गया था। जब वह वहां गुफा में छुपे भालू को देखने का प्रयास करने लगा तो इस दौरान अचानक भालू ने ईश्वर और उसकी गाय पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही ईश्वर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि ईश्वर के परिजनों को 25 हजार रुपए प्राथमिक सहायता राशि दी गई है और सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है जिससे ग्रामीण जंगल की ओर न जा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें