एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में रविवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

जम्मू, 28 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में रविवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बसंतगढ़ के पनारा गांव में पुलिस और ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल की संदिग्ध आतंकवादियों से सुबह करीब पौने आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

उसने बताया कि पुलिस और अतिरिक्त सैन्य दल को गांव में भेजा गया है तथा छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की ओर से भाग गए और सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे हैं। आतंकवादियों की सटीक संख्या का फिलहाल पता नहीं है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बारे में शनिवार देर शाम जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा में सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया था। वीडीजी के सदस्यों के साथ पुलिस का एक दल आज सुबह ‘चोचरू गाला हाइट्स’ रवाना हुआ जहां आतंकवादियों के एक समूह के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई।’’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में वीडीजी का एक सदस्य घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी मजबूत करने और आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना तथा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दलों के साथ पुलिस के विशेष अभियान समूह को इलाके में भेजा गया है।

खारी सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).