देश की खबरें | मलयालम फिल्म ‘फॉरेंसिक’ के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे विक्रांत मेसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता विक्रांत मेसी मलयालम फिल्म ‘फॉरेंसिक’ के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक कुशल फॉरेंसिक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। मूल फिल्म में यह भूमिका तोविन थॉमस ने निभाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 दिसंबर अभिनेता विक्रांत मेसी मलयालम फिल्म ‘फॉरेंसिक’ के हिंदी रिमेक में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक कुशल फॉरेंसिक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। मूल फिल्म में यह भूमिका तोविन थॉमस ने निभाई है।

यह फिल्म मिनी फिल्म्स की मानसी बागला की तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों की श्रृंखला में से एक की हिंदी रिमेक है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में iPhone की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट Wistron Corps में सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस- देखें तस्वीर.

मेसी ने ‘फॉरेंसिक’ को एक ‘इंटेलिजेंट फिल्म’ कहा जो दर्शकों को चौंकाती है।

अभिनेता ने एक बयान में कहा,“वहीं दूसरी तरफ यह काफी मनोरंजक है। मैं मिनी फिल्म्स के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं और हिंदी रिमेक में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर मैं काफी खुश हूं।”

यह भी पढ़े | Microsoft ने लॉन्च किया COVID-19 वैक्सीन मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म.

अखिल पॉल और अनस खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक फॉरेंसिक अधिकारी द्वारा एक हत्या के मामले को सुलझाने के प्रयासों पर आधारित है।

बागला ने कहा कि मैसी ‍‘‘फॉरेंसिक’’ के लिए एकदम सही चुनाव हैं।

बागला ने कहा, ‘‘हिंदी फिल्मों में हमने हमेशा पुलिस अधिकारियों को नायकों के रुप में देखा है लेकिन किसी भी मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले फॉरेंसिक अधिकारी पर फिल्म नहीं देखी है। विक्रांत इस भूमिका के लिए एकदम सही हैं और मैं उन्हें इस फिल्म में लेकर बहुत खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now