देश की खबरें | सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक (डीजी) विक्रम श्रीवास्तव का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 मार्च केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक (डीजी) विक्रम श्रीवास्तव का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश कैडर के 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी श्रीवास्तव 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे।
उनकी पत्नी सोनी ने कहा, "वह एक अद्भुत इंसान थे। उनके साथ काम करने वाले लोग कहते हैं कि उन्हें उन पर गर्व है। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैंने अपना जीवन उनके साथ बिताया।"
श्रीवास्तव ने तीन केंद्रीय पुलिस संगठनों - भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के प्रमुख के रूप में कार्य किया।
उन्होंने केंद्र में विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में भी सेवाएं दीं।
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)