जरुरी जानकारी | विकास लाइफकेयर, आईजीएल के साथ मिलकर लगाएगी स्मार्ट मीटर इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पुनर्चक्रण से जुड़ी कंपनी विकास लाइफकेयर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये स्मार्ट मीटर बनाने वाली इकाई लगाएगी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई पुनर्चक्रण से जुड़ी कंपनी विकास लाइफकेयर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये स्मार्ट मीटर बनाने वाली इकाई लगाएगी।

विकास लाइफकेयर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि स्मार्ट मीटर विनिर्माण की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त उद्यम आईजीएल जेनेसिस टेक्नोलॉजीज के माध्यम से 110 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, “विकास लाइफकेयर ने 110 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ एक एकीकृत स्मार्ट मीटर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।”

कंपनी ने कहा, “इस उद्यम में आईजीएल की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जो गैस मीटरों का विनिर्माण करेगी और पूरी तरह बने गैस मीटरों, हाथ में पकड़ी जाने वाली इकाइयों (एचयू) और/या डाटा कंसेंट्रेशन इकाई (डीसीयू) की बिक्री, वितरण और उनकी आपूर्ति करेगी।”

विकास लाइफकेयर औद्योगिक इस्तेमाल वाले पैलेट और इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) करती है।

अनुराग प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\