देश की खबरें | विकास दुबे जिस जगह मुठभेड में मारा गया था, वहां पहुंची फोरेंसिक टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फोरेंसिक टीम शनिवार को यहां मुठभेड स्थल पहुंची, जहां दस जुलाई को गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया था ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उप्र), 18 जुलाई फोरेंसिक टीम शनिवार को यहां मुठभेड स्थल पहुंची, जहां दस जुलाई को गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया था ।

विकास दुबे भागने के प्रयास में पुलिस के हाथों मुठभेड में मारा गया था । उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन भारी बारिश के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसने भागने का प्रयास किया था ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: लोकभवन के सामने मां-बेटी आत्मदाह मामले में 3 गिरफ्तार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित.

एक वरिष्ठ फोरेसिंक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि वरिष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञ और टीम के अन्य सदस्य मुठभेड स्थल पर पहुंचे । उनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ :स्पेशल टास्क फोर्स: के सदस्य भी थे ।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की मुठभेड की 'थ्योरी' की पडताल के लिए वे यहां आये हैं । एसटीएफ के सामने फोरेंसिक विशेषज्ञों ने गोलीबारी के दृश्य को पुन: प्रस्तुत कर नाट्य रूपांतरण के जरिए घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया ।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63 फीसदी दर्ज की गई : 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड में शामिल रहे एसटीएफ कानपुर इकाई के क्षेत्राधिकारी टी बी सिंह और कानपुर पुलिस के अधिकांश अधिकारी इस दौरान घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ मौजूद रहे ।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 12 जगहों पर झंडे लगाये और एसटीएफ के कर्मियों को उसी तरह पोजीशन लेने को कहा, जैसी उन्होंने मुठभेड के दिन ली थी । दृश्य के पुन: प्रस्तुतिकरण में एक पुलिसकर्मी से कहा गया कि वह उस जगह बैठे, जहां पुलिस का वाहन पलटा था ।

बाद में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के कर्मियों ने सांकेतिक रूप से विकास दुबे को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया और पुलिस पर फायर कर दिया। एसटीएफ के जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की । एक गोली विकास के सीने को चीरती हुई निकल गयी । उसके बाद तीन गोलियां और लगीं ।

वरिष्ठ फोरेंसिक अधिकारी ए के श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हमने उस दृश्य को पुन: जीवंत किया और फोरेंसिक निष्कर्ष सरकार को जल्द से जल्द सौंप दिये जाएंगे ।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\