देश की खबरें | विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन ने यात्रियों के लिए किफायती भोजन उपलब्ध कराना शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन ने यात्रियों के लिये कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। विजयवाड़ा डिवीजन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विजयवाड़ा, 21 जुलाई दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन ने यात्रियों के लिये कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। विजयवाड़ा डिवीजन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक, यह भोजन दो श्रेणियों में बेचा जाएगा, जिसमें किफायती भोजन की कीमत 20 रुपये तथा कॉम्बो भोजन की कीमत 50 रुपये होगी।
शुक्रवार को साझा की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "रेल यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, किफायती और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए, भारतीय रेलवे ने 'इकोनॉमी मील' की अवधारणा पेश की है।"
यह भोजन 'भारतीय रेलवे पर्यटन और खानपान सेवा' (आईआरसीटीसी) के विस्तारित सेवा काउंटरों की रसोई इकाइयां परोस रही हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर जहां सामान्य श्रेणी के डिब्बे रूकते हैं, वहां इन कांउटरों को खोला जाएगा और बड़ी संख्या में यात्रियों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
रेल मंत्रालय ने जनरल कोच में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को पर्याप्त संख्या में किफायती और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)