देश की खबरें | विजयन ने जयशंकर के केरल दौरे पर तंज कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्य के मौजूदा दौरे पर तंज कसा। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा कि कि यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्य के मौजूदा दौरे पर तंज कसा। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा कि कि यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में दिए संबोधन में विजयन ने खासतौर पर विदेश मंत्री द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर निर्माणाधीन कझाकुट्टम फ्लाईओवर का निरीक्षण किए जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के पीछे ‘चेथोविकारम’ (‘असली मंशा’) को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

विजयन ने कहा, “जब यह कहा जाता है कि एक मंत्री, जिसे वैश्विक मामलों को देखने का जिम्मा सौंपा गया है, वह कझाकुट्टम में फ्लाईओवर का निरीक्षण करने गया है तो राज्य के लोग इसके पीछे की असली मंशा को समझ सकते हैं। हमें समझना चाहिए कि यह दौरा केवल फ्लाईओवर का जायजा लेने के लिए नहीं था।”

मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि 10 से 18 महीने बाद देशभर में चुनाव होंगे और सुनने में आया है कि इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी जयशंकर को सौंपी गई है।

जयशंकर रविवार को केरल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा था कि उनकी केरल यात्रा के ‘कई कारण’ हैं।

विदेश मंत्री ने कहा था कि वह केरल में अपने पार्टी के सहयोगियों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं और समझना चाहते हैं कि वे कैसा काम कर रहे हैं और यहां क्या हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\