देश की खबरें | पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

चंडीगड़, 24 मई भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।

सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।”

मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड