खेल की खबरें | विजय हजारे : साव और गेंदबाजों की बदौलत मुंबई ने दिल्ली पर जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी साव की नाबाद 105 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने रविवार को यहां एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हराकर विजय हजारे ट्राफी में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

जयपुर, 21 फरवरी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी साव की नाबाद 105 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने रविवार को यहां एलीट ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली को सात विकेट से हराकर विजय हजारे ट्राफी में अपना अभियान जीत से शुरू किया।

अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (35 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में मुंबई ने हिम्मत सिंह की 106 रन (145 गेंद) की नाबाद पारी के बावजूद दिल्ली को सात विकेट पर 211 रन ही बनाने दिये।

इसके बाद मुंबई ने साव की आक्रामक बल्लेबाजी से यह लक्ष्य 31.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने तीन विकेट 10 रन पर गंवा दिये थे। दोनों सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (शून्य) और भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (शून्य) सस्ते में आउट हो गये। दोनों रन आउट हुए।

दिल्ली पर नीतिश राणा (02) के आउट होने के बाद दबाव और बढ़ गया। कुलकर्णी ने राणा के रूप में पहला विकेट लिया और फिर जोंटी सिधू (शून्य) को आउट कर दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 12 रन कर दिया।

बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (33 रन देकर दो विकेट) के क्षितिज शर्मा (05) को आउट करने के बाद दिल्ली की आधी टीम 23 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। कुलकर्णी ने ललित यादव (05) के रूप में टीम को छठा विकेट दिलाया, तब दिल्ली का स्कोर 32 रन था।

हिम्मत और आठवें नंबर के बल्लेबाज शिवांक वशिष्ठ (70 गेंद में 55 रन, छह चौके) ने सातवें विकेट के लिये 122 रन की साझेदारी बनाकर पारी आगे बढ़ायी।

हिम्मत ने फिर जिम्मेदारी से खेलते हुए पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जमाये। वशिष्ठ के आउट होने के बाद हिम्मत को कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 28 रन) के रूप में अच्छा साथ मिला, दोनों ने नाबाद 57 रन की भागीदारी निभाकर अपनी टीम को 200 रन के ऊपर पहुंचाया।

इस 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (आठ) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन साव (89 गेंद में नाबाद 105 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (39 गेंद में 39 रन, छह चौके और एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े।

साव शानदार फार्म में थे और उन्होंने दिल्ली के आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 89 गेंद की पारी के दौरान 15 चौके और दो छक्के जमाये।

ललित यादव ने अय्यर को आउट किया। इसके बाद शनिवार को भारत की टी20 टीम में चुने गये सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद में छह चौके और दो छक्के से 50 रन की पारी खेली।

उन्होंने और साव ने तीसरे विकेट के लिेय 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को जीत दिलायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\