IPL 2024 Broadcast Viewership: आईपीएल 17 के पहले दिन RCB बनाम CSK मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने टीवी पर देखा मुकाबला

आईपीएल के 17वें सत्र के पहले दिन उद्घाटन समारोह और चेन्नई सुपर किंग्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने देखा । मेजबान प्रसारक ने यह जानकारी दी.

टाटा आईपीएल 2024 (Photo Credits: Twitter)

IPL 2024: मुंबई, 28 मार्च आईपीएल के 17वें सत्र के पहले दिन उद्घाटन समारोह और चेन्नई सुपर किंग्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 80 लाख दर्शकों ने देखा. मेजबान प्रसारक ने यह जानकारी दी. इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक प्रसारक डिजनी स्टार ने कहा कि पहले दिन के खेल का ‘वाचटाइम’ (देखने का समय) 1276 करोड़ मिनट रहा जो किसी भी सत्र में पहले दिन का रिकॉर्ड है. आईपीएल के 17वें सत्र में पहले दिन डिजनी स्टार नेटवर्क पर छह करोड़ ये अधिक दर्शकों ने प्रसारण देखा. यह भी पढ़ें: क्रिकेट का महाकुंभ! आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल पीडीएफ में करें डाउनलोड

कंपनी ने कहा ,‘‘ डिजनी स्टार ने आईपीएल 2023 के पहले दिन 870 करोड़ मिनट रिकॉर्ड किये थे. पिछले सत्र की तुलना में वाचटाइम में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.’’

गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हराया था.

स्टार स्पोटर्स के एक प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह बड़ी उपलब्धि है जिसे स्टार स्पोटर्स के दर्शकों के प्रेम ने संभव कर दिखाया. हम अपने सभी साझेदारों और बीसीसीआई के साथ टाटा आईपीएल को धन्यवाद देते हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गकेबेर्हा में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Australia, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या कगिसो रबाडा की वापसी से सीरीज में बराबरी करेगा दक्षिण अफ्रीका? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट