खेल की खबरें | विदित गुजराती ने कैंडिडेट्स शतरंज में नाकामुरा को और गुकेश ने प्रगानानंदा को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के हिकारू नाकामुरा की सभी रणनीतियों को नाकाम करते हुए जीत हासिल की जबकि आर प्रगानानंदा को हमवतन डी गुकेश से हार झेलनी पड़ी।
टोरंटो, छह अप्रैल भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के हिकारू नाकामुरा की सभी रणनीतियों को नाकाम करते हुए जीत हासिल की जबकि आर प्रगानानंदा को हमवतन डी गुकेश से हार झेलनी पड़ी।
पहले दौर में चार ड्रा के बाद शनिवार को दूसरे दौर की सभी चार बाजियों में नतीजे निकले।
शीर्ष वरीय अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने अजरबेजान के निजात अबासोव को मात दी और रूस के इयान नेपोमनियाच्ची ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया।
महिला वर्ग में आर वैशाली को चीन की झोंग्यी टैन से हार मिली जबकि रूस की एलेक्जेंड्रा गोरयाचकिना ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को पराजित किया।
कोनेरू हम्पी ने रूस की कैटरीना लैग्नो से बाजी ड्रा करायी और नुरग्यूल सालिमोवा ने चीन की टिन्जी लेई से अंक बांटे।
गुजराती के साथ कारूआना, नेपोमनियाच्ची और गुकेश 1.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हैं जबकि नाकामुरा, प्रज्ञानानंदा, अबासोव और अलीरेजा आधे अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
महिलाओं में टैन लगातार दूसरी जीत के साथ एकल बढ़त बनाये हैं जबकि गोरयाचकिना उनसे आधा अंक पीछे हैं।
सालिमोवा, हम्पी और लैग्नो के एक एक अंक हैं जिससे ये तीनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
लेई, वैशाली और मुजिचुक आधे अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
अभी 12 दौर खेले जाने हैं जिससे अगली विश्व चैम्पियनशिप मैच के लिए चैलेंजर तय होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

