खेल की खबरें | विधात्री को महिला पेशेवर गोल्फ टूर में हिताषी के साथ संयुक्त बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महिला पेशेवर गोल्फ टूर पर पिछले तीन टूर्नामेंट जीतने वाली विधात्री उर्स ने बृहस्पतिवार को यहां 12वें चरण के टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद हिताषी बक्शी के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।
गुरुग्राम, 19 सितंबर महिला पेशेवर गोल्फ टूर पर पिछले तीन टूर्नामेंट जीतने वाली विधात्री उर्स ने बृहस्पतिवार को यहां 12वें चरण के टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद हिताषी बक्शी के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।
पहले दौर के बाद हिताषी से एक शॉट पीछे चल रही विधात्री ने दूसरे दौर में दो ओवर 74 का स्कोर बनाया। हिताषी तीन ओवर का स्कोर ही बना पाईं।
विधात्री और हिताषी 36 होल के बाद एक ओवर 145 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
पहली जीत की तलाश में जुटी कीर्ति चौहान दोनों दौर में 73 के स्कोर से कुल दो ओवर 146 के स्कोर से तीसरे स्थान पर हैं।
श्वेता मानसिंह (75-73) और वाणी कपूर (72-76) चार ओवर 148 के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
ऑर्डर ऑफ मेरिट 2023 की विजेता स्नेहा सिंह 73 और 76 के स्कोर से छठे पायदान पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

