देश की खबरें | एसडीएम की कुर्सी पर युवक के बैठने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सलेमपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
थाना सलेमपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
यह मामला शनिवार का है। इस संबंध में युवक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलेमपुर एसडीएम के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर कागज पर कुछ लिखते हुए दिखाई दे रहा है।
मामले में एसडीएम के स्टेनो की तरफ से सलेमपुर कोतवाली थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एसडीएम सीमा पांडे ने मंगलवार को बताया कि शनिवार के दिन पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी का सलेमपुर तहसील अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित था और वह भी इन्हीं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में व्यस्त थीं, उसी दौरान दिन के करीब 12 बजे के आसपास आरोपी युवक सेराज उर्फ राजन निवासी नवलपुर, थाना सलेमपुर उनकी कुर्सी पर बैठ गया तथा सरकारी कागजों में हेर फेर करते हुए कुछ आदेश भी पारित कर दिए, जिसके बारे में गहन छानबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उनको तब हुई जब एक वीडियो वायरल हुआ।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)