देश की खबरें | प्रेमी से मिलने पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ इलाके में प्रेमी से मिलने पर ससुराल पक्ष और अन्य लोगों द्वारा एक विवाहित महिला को बांधकर पीटे जाने का एक वीडियो यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), छह अगस्त उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ इलाके में प्रेमी से मिलने पर ससुराल पक्ष और अन्य लोगों द्वारा एक विवाहित महिला को बांधकर पीटे जाने का एक वीडियो यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर के माधवपुर गांव की एक महिला का उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था और 30 जुलाई को वह रात में उससे मिलने गया था, और दोनों जब एक कमरे में थे, तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया ।

उन्होंने बताया कि उसके बाद परिवार के सदस्यों ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसे गेट से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की, किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष दोनों शादीशुदा हैं, महिला तीन बच्चों की मां है जबकि पुरुष एक बच्चे का पिता है। महिला का पति दिल्ली में काम करता है और घटना की बात सुनकर वह लौट आया लेकिन महिला अपने एक बच्चे को लेकर घर से भाग गई।

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा कि पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो क्लिप आया है जिसमें एक महिला को बांधकर पीटा जा रहा है और इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

एसपी ने कहा कि वीडियो क्लिप 6-7 दिन पुरानी है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान