Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सपा प्रत्याशी का रुपये बांटने वाला वीडियो वायरल, नोटिस जारी
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार भीम निषाद को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
सुलतानपुर (उप्र), 11 अप्रैल : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार भीम निषाद को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी निषाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक विधायक को 500 रुपये के नोट की गड्डी देते हुए नजर आ रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की लिखित शिकायत की. जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बल्दीराय के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विदुषी सिंह को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : अग्निपथ योजना, अंकिता भंडारी मामले का भाजपा के मत प्रतिशत पर पड़ सकता है असर
सुल्तानपुर में सपा प्रत्याशी भीम निषाद द्वारा आचार संघिता का खुलेआम उलंघन, 500 रुपये नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दिये प्रत्याशी के सहयोगी, प्रचार में रुपये बांटने का भी लगा आरोप।@sultanpurpolice @uppolice @SpokespersonECI @ECISVEEP @dmsultanpur pic.twitter.com/vnoGHKXMZf
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) April 11, 2024
उपजिला अधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी भीम निषाद से सार्वजनिक हुए वीडियो पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

