एजेंसी न्यूज

मेरठ के एक कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु माल में अनधिकृत तौर पर नमाज पढ़े जाने के मामले का अभी पटाक्षेप भी नहीं हुआ कि मेरठ के एक कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़े जाने का एक वीडियो सामने आया है.

मेरठ के एक कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुलु माल में अनधिकृत तौर पर नमाज पढ़े जाने के मामले का अभी पटाक्षेप भी नहीं हुआ कि मेरठ के एक कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़े जाने का एक वीडियो सामने आया है. नमाज के विरोध में हिंदू जागरण मंच के तीन लोग शापिंग कॉम्प्लेक्स में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए. तीनों को हिरासत में ले लिया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के जिला संयोजक दिग्विजय सिंह ने नमाज पढ़ते हुए वीडियो और फोटो मेरठ पुलिस और जिलाधिकारी को ट्वीट करते हुए लिखा है कि लखनऊ के लुलु माल की तरह मेरठ में गढ़ रोड पर स्थित ‘एसटूएस स्क्वायर कॉम्प्लेक्स’ में सार्वजनिक तौर पर नमाज पढ़ते हुए. यह भी पढ़ें : UP के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग दलित छात्रा ने लगायी फांसी

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश सिंह ने 'पीटीआई-' को बताया कि वीडियो की सत्यता का पता लगाया जा रहा है, वीडियो कब का है और नमाज पढ़ने वाला कौन था, इसकी जानकारी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).