देश की खबरें | महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्‍प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला जिले के फैजगंज थाना क्षेत्र का है और पीड़िता की तहरीर पर बृहस्‍पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्‍प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला जिले के फैजगंज थाना क्षेत्र का है और पीड़िता की तहरीर पर बृहस्‍पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस को दी गई पीड़िता की तहरीर में बताया गया है कि लगभग पांच माह पहले वह जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। वहाँ पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि छठा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा।

तहरीर के अनुसार युवकों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने दुष्‍कर्म के बारे में अपने परिजन या पुलिस को जानकारी दी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके पति और बच्चों को मार दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की धमकी से डरी पीड़ित महिला ने इस घटना को अपने घर पर भी नहीं बताया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 28 जनवरी को महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। पांच आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं में एवं एक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक ने दुष्‍कर्म का वीडियो 300 रुपये लेकर गांव व आसपास के कस्बों में कई लोगों को बेचा भी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\