पंजाब के पृथक वार्ड में नाचते तीन साल के बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र के नांदेड़ से गुरुद्वारा हजूर साहिब से आई बच्चे की 35 वर्षीय मां और वह 30 अप्रैल से यहां भर्ती हैं।
चंडीगढ़, 14 मई पंजाब के नवांशहर जिले में एक सरकारी अस्पताल के कोविड-19 पृथक वार्ड में पंजाबी गाने पर नाचते तीन साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ से गुरुद्वारा हजूर साहिब से आई बच्चे की 35 वर्षीय मां और वह 30 अप्रैल से यहां भर्ती हैं।
सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें बच्चा पंजाबी गीत पर नाचता नजर आ रहा है। वीडियो में वार्ड के कुछ मरीजों के ताली बजाने की आवाज भी आ रही है।
नवांशहर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हरविंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ हमने पृथक वार्ड में ‘म्यूजिक सिस्टम’ लगाया है और उस पर गाना बजते ही बच्चे ने नाचना शुरू कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि पृथक वार्ड के कुछ अन्य मरीज भी वहां भांगड़ा करते हैं। भजन भी यहां चलाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चा और उसकी मां दोनों की हालत स्थिर है। बृहस्पतिवार को उनके नमूनों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया।
सिंह ने बताया कि नवांशहर में कुल 68 मरीज भर्ती हैं , जिनमें से 65 नांदेड़ से लौटे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

