खेल की खबरें | सिटी की अदालत में जीत से ईपीएल में शीर्ष चार के लिये होड़ बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैंपियन्स लीग में प्रत्येक लीग से शीर्ष चार में रहने वाली टीमें भाग लेती है। लिवरपूल और सिटी पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि चेल्सी, मैनचेस्टर यूनाईटेड और लीस्टर सिटी के बीच बाकी बचे दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है। यहां तक वॉल्वरहैम्पटन वांडरर्स और शैफील्ड यूनाईटेड भी शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में है।

चैंपियन्स लीग में प्रत्येक लीग से शीर्ष चार में रहने वाली टीमें भाग लेती है। लिवरपूल और सिटी पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि चेल्सी, मैनचेस्टर यूनाईटेड और लीस्टर सिटी के बीच बाकी बचे दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है। यहां तक वॉल्वरहैम्पटन वांडरर्स और शैफील्ड यूनाईटेड भी शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में है।

अगर सिटी पर लगा प्रतिबंध बरकरार रहता तो पांचवें स्थान की टीम भी चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई कर जाती।

यह भी पढ़े | ईश सोढ़ी ने कहा- किस्मत वाला था, युवा अवस्था में ही विविधता से परिचय हो गया.

लीस्टर इनमें से सबसे ज्यादा चिंतित टीम होगी। वह सितंबर से ही शीर्ष चार में शामिल थी लेकिन लीग की वापसी के बाद उसने छह में से केवल एक मैच जीता है और इस बीच उसने छह अंक ही हासिल किये जिससे वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गयी।

उसे रविवार को दूसरी डिवीजन में खिसकने के कगार पर पहुंच चुकी बोर्नमाउथ के हाथों 4-1 से हार झेलनी पड़ी और अगर मैनचेस्टर यूनाईटेड अपने अगले मैच में साउथम्पटन को हरा देता है तो लीस्टर पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा।

यह भी पढ़े | जेसन होल्डर ने कहा- शेनन गैब्रिएल का दिला काफी बड़ा, उन्होंने काफी कुछ झेला.

चेल्सी अभी 35 मैचों में 60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि लीस्टर के इतने ही मैचों में 59 अंक हैं। यूनाईटेड के 34 मैचों में 58 अंक है और अगले मैच में जीत से वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। वॉल्वस के 55 और शैफील्ड के 54 अंक है और ये भी शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\