देश की खबरें | विजय दिवस: सेना की उत्तरी कमान ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की उत्तरी कमान ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर विजय दिवस के मौके पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किए। यह दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का प्रतीक है, जिसके बाद स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया।
जम्मू, 16 दिसंबर सेना की उत्तरी कमान ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर विजय दिवस के मौके पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किए। यह दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का प्रतीक है, जिसके बाद स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया।
सेना ने कहा कि इस मौके पर उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने अपने जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार के नेतृत्व में ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उन्होंने (लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने) उन पूर्व सैनिकों से बातचीत की, जो अपने साहस और समर्पण की विरासत के माध्यम से हमें प्रेरित करते रहते हैं।”
जम्मू स्थित ‘टाइगर डिवीजन’ ने भी यहां युद्ध स्मारक ‘बलिदान स्तंभ’ पर इस दिवस को मनाया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वीर सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने सिर्फ 13 दिन में पाकिस्तानी सेना को हराकर 16 दिसंबर, 1971 को युद्ध समाप्त कर दिया था।
उन्होंने बताया कि इसकी स्मृति में ‘टाइगर डिवीजन’ के उप जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने डिवीजन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ स्मारक की अमर ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सेना ने बहादुर सैनिकों के सम्मान में लेह के ‘हॉल ऑफ फेम’ में एक भव्य समारोह के साथ विजय दिवस मनाया।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

