एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार

नोएडा, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 62 के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात (शुक्रवार को) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सेक्टर 62 के निकट मुठभेड़ के बाद अंकित तिवारी नाम के शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह राहगीरों से लूटपाट करता था।

कुमार ने बताया कि अपराधी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).