देश की खबरें | उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को मिजोरम पहुंचे।

आइजोल, नौ मार्च उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को मिजोरम पहुंचे।

राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर. ललथंगलियाना, राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना और वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लेंगपुई हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

शाम के समय नायडू ने राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जहां 'चेराव' (बांस नृत्य) सहित विभिन्न मिजो सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने उपराष्ट्रपति के आगमन के तुरंत बाद राजभवन में उनसे मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक के दौरान जोरमथांगा ने कहा कि मिजोरम में प्रशासन में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए एक अलग कैडर होना चाहिए।

पूर्वोत्तर राज्य वर्तमान में एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर) कैडर का हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार, नायडू बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा के जारी बजट सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को सिक्किम रवाना होंगे जहां वह दक्षिण सिक्किम के तारकू में कंचनजंगा राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट