विदेश की खबरें | यूएई में उपराष्ट्रपति नायडू ने शेख खलीफा के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे और यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि भारत और उसके लोग इस मुश्किल समय में यूएई के साथ खड़े हैं।

अबू धाबी, 15 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे और यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि भारत और उसके लोग इस मुश्किल समय में यूएई के साथ खड़े हैं।

कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को शेख खलीफा का निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति नायडू दोपहर में अबू धाबी पहुंचने पर सीधे मुश्रीफ पैलेस गए और यूएई के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, शाही परिवार और यूएई के पूरे नेतृत्व के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

नायडू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी शोक व्यक्ति किया तथा दोहराया कि भारत और उसके लोग इस कठिन समय में यूएई के साथ खड़े हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नायडू ने याद किया कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में भारत-यूएई संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए बहुत समृद्ध हुए। खलीफा ने यूएई में मौजूद भारतीय समुदाय की असाधारण देखभाल की, जो उनके प्रति बेहद सम्मान रखते थे।

नायडू ने यूएई के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर शेख मोहम्मद को अपनी शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में दोनों देश नये और विविध क्षेत्रों में अपने ऐतिहासिक तथा व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। उपराष्ट्रपति नायडू के साथ यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

इससे पूर्व, विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को नयी दिल्ली में यूएई दूतावास गए और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की। भारत ने शेख खलीफा के सम्मान में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा।

विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में शनिवार को कहा कि दोनों देश नए और विविध क्षेत्रों में अपने ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान