देश की खबरें | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे और शाम को यहां प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए।
तिरुवनंतपुरम, 21 मई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे और शाम को यहां प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने यहां शणमुगम के वायु सेना स्टेशन पर धनखड़ का स्वागत किया।
इसके बाद, उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया और फिर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए।
धनखड़ ने पारंपरिक केरल पोशाक पहनकर मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की और फिर अधिकारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
धनखड़ के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
उपराष्ट्रपति सोमवार को ‘शंकरनारायणन थम्पी मेम्बर्स लाउंज’ में विधानसभा के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद, वह राज्य के कन्नूर जिले की यात्रा करेंगे और वहां एझिमाला में नौसेना अकादमी का दौरा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

