देश की खबरें | उपराष्ट्रपति ने विधानमंडलों, संसद में मानकों में गिरावट पर चिंता जतायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को विधानमंडलों और संसद में मानकों में गिरावट पर चिंता जतायी और विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जरूरत पर बल दिया।
विशाखापत्तनम, 22 नवंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को विधानमंडलों और संसद में मानकों में गिरावट पर चिंता जतायी और विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जरूरत पर बल दिया।
यहां रेलवे स्टेशन से विशाखापत्तनम-किरंडुल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस ट्रेन में आधुनिक एलएचबी (लिंक होफमैन बुश) रेक और अतिरिक्त विस्ताडोम (सीसे के पारदर्शी डिब्बे) लगे हैं।
नायडू ने कहा कि सार्थक चर्चा समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब राजनीति में नहीं हूं और भविष्य में भी राजनीति में नहीं रहूंगा और मेरी सलाह विधानमंडलों में अर्थपूर्ण चर्चाएं कराने की है। मूल्यों और नैतिकता को बढ़ावा देना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है और सभी को उसकी रक्षा करनी चाहिए।
नायडू ने कहा कि हिंसा विकास के रास्ते में सबसे बड़ा बाधक है और क्रांति सिर्फ ‘‘बैलट (मतपत्र, वोट) से आएगी, बुलेट (गोली) से नहीं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)