देश की खबरें | विहिप ने अहमदाबाद में ‘द केरल स्टोरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को यहां गुजरात के एक सिनेमाघर (मल्टीप्लेक्स) में विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। विहिप के एक नेता ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 15 मई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को यहां गुजरात के एक सिनेमाघर (मल्टीप्लेक्स) में विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। विहिप के एक नेता ने यह जानकारी दी।

आमंत्रित लोगों में हिंदुत्व संगठन के सदस्य, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल थे।

विहिप की गुजरात इकाई के सचिव अशोक रावल ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से फिल्म को करमुक्त करने का अनुरोध किया है।

रावल ने कहा, ‘‘ फिल्म के सुबह के शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और सिनेमाघर की 500 की क्षमता के मुकाबले करीब 600 लोग आए। कई लोग सीढ़ियों पर बैठे थे।’’

उन्होंने बताया कि करीब 16-17 धार्मिक नेताओं ने भी फिल्म देखी, जिसकी स्क्रीनिंग वीएचपी द्वारा आयोजित की गई।

रावल ने बताया कि विहिप और अन्य संगठनों ने राज्य सरकार से फिल्म को करमुक्त करने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे समझ नहीं आता कि अभी तक ऐसा क्यों नहीं किया गया। फिल्म को सभी राज्यों में करमुक्त किया जाना चाहिए।’’

‘द केरल स्टोरी’ पांच मई को रिलीज हुई थी और तभी से विवादों में घिरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\