देश की खबरें | मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने अदालत के आदेश के बाद रविवार को मंदिर को तोड़ दिया था। यह चांदनी चौक सौंदर्यीकरण योजना का हिस्सा है।

प्रदर्शनकारी भगवा झंडे थामे हुए थे। उन्होंने गौरी शंकर मंदिर से लेकर उस स्थान तक मार्च निकाला जहां मंदिर बना था। उन्होंने नारेबाजी भी की। पुलिस ने उन्हें बेरिकेड लगाकर रोक दिया।

विहिप के प्रवक्ता महेंद्र रावत ने बताया कि विहिप के दिल्ली प्रमुख कपिल खन्ना, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सचिव रवि और बजरंग दल के राज्य संयोजक बी बत्रा समेत 15-20 कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गौरी शंकर मंदिर के पास जमा हुए 27 प्रदर्शकारियों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों के कारण हिरासत में लेकर नजदीकी थाने ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि ये प्रदर्शनकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल संगठनों से जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि एहतियातन इलाके में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड