जरुरी जानकारी | वीएफएस कैपिटल की 2023-24 में 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूक्ष्म-वित्त संस्थान वीएफएस कैपिटल अपनी वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए अगले वित्त वर्ष में करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

कोलकाता, चार मार्च सूक्ष्म-वित्त संस्थान वीएफएस कैपिटल अपनी वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए अगले वित्त वर्ष में करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप माइती ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने करीब 800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

माइती ने शुक्रवार शाम को एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा, "हमारा ध्यान अपनी शाखाओं का विस्तार करने और ऋण वितरण बढ़ाने पर है। इसके लिए हम वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह भारत में सूक्ष्म-वित्त संस्थानों को जमा लेने की अनुमति नहीं होने से उनके लिए वित्त का इंतजाम करना महंगा हो जाता है। उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति में हमें सिर्फ बैंकों एवं गैर-बैंकिंग वित्त संस्थानों से ही वित्त मिल पाता है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीएफएस कैपिटल का लघु वित्त बैंक (एसएफबी) का लाइसेंस पाने के लिए आवेदन करने का फौरन कोई इरादा नहीं है। एसएफबी को लोगों से पैसे लेने की छूट होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी