एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा के दिग्गज नेता नंद किशोर यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष चुने गये।

देश की खबरें | बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा के दिग्गज नेता नंद किशोर यादव

पटना, 15 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष चुने गये।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नये अध्यक्ष को आसन तक ले गये।

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

यादव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे।

चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

यादव ने वर्ष 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे।

यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

अध्यक्ष पद के लिए यादव के नाम पर मुहर को भाजपा के, नयी सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).