देश की खबरें | वयोवृद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में सुधार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता,16 अक्टूबर वयोवृद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत में शुक्रवार को काफी सुधार हुआ है । पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

चटर्जी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार के सीएम नीतीश कुमार थक चुके हैं, वे राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं- RJD नेता तेजस्वी यादव: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि चटर्जी के ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है । साथ ही सोडियम और पोटैशियम का स्तर भी ठीक हुआ है।

अभिनेता का इलाज कर रहे 15 चिकित्सकों के दल के मुख्य चिकित्सक डॉ अरिंदम कार ने कहा,‘‘ चटर्जी को कल रात अच्छी नींद आई। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी और उसमें भी कमी आई है। ऑक्सीजन स्तर में सुधार हुआ है, साथ ही सोडियम और पोटैशियम का स्तर भी ठीक हुआ है। यह बेहद अच्छा संकेत है।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: संभल पुलिस ने 3 मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, 2 महिलाओं को बचाया गया; संबंधित मामले में ऑडियो-वीडियो टेप बरामद.

उन्होंने कहा,‘‘ सामान्य और नियमित जांच आज भी की जाएगी। हम ईश्वर के शुक्रगुजार हैं।’’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद चटर्जी को छह अक्टूबर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को हुई जांच में उनमें संक्रमण नहीं पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)