देश की खबरें | दिल्ली में बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर, यातायात प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, 16 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी ।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी है । इससे पहले पिछले साल आठ दिसंबर को और इस वर्ष एक जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गयी थी ।
अधिकारी ने बताया कि बहुत घना कोहरा होने के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी है । रविवार को राजधानी में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गयी है ।
मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तो वह ‘बहुत घने कोहरे’ की श्रेणी में आता है। इसी प्रकार दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच रहने पर घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता रहने पर कम कोहरा होता है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है । लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुआ है ।
राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 436 दर्ज किया गया । आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे का औसत सूचकांक शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429, बुधवार को 354, मंलवार को 293 एवं सोमवार को 243 दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवा की गति कम हुयी है और इसमें नमी ने प्रदूषको को भारी बना दिया है।
रंजन रंजन पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

