देश की खबरें | वेणुगोपाल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों पर राज्य स्तरीय समन्वय समिति के साथ विस्तृत चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की राजस्थान में तैयारियों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा की।

जयपुर, 29 नवम्बर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की राजस्थान में तैयारियों पर मंगलवार को विस्तृत चर्चा की।

वेणुगोपाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के ‘वॉर रूम’ में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की राज्य स्तरीय समन्वय समिति के साथ बैठक की और यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर प्रतिपुष्टि (फीडबैक) ली।

इस राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

डोटासरा ने वेणुगोपाल को यात्रियों के ठहरने, परिवहन, भोजन, जनसभाओं के लिए स्थान आदि सहित यात्रा की व्यवस्था के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यात्रा सफल होगी और यात्रा के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता तैयार हैं।

डोटासरा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों को लेकर तंबू की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, परिवहन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी प्रदान की तथा आश्वस्त किया कि पूरे भारत में राजस्थान चरण की यात्रा सर्वश्रेष्ठ होगी।

बैठक में सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को सफल बनाने व राहुल गांधी के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि इस यात्रा की सफलता के साथ ही 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता संकल्पित है।

बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी नेताओं से आह्वान किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने पर अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए लिए अपना-अपना योगदान प्रदान करें तथा प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अभूतपूर्व बनाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें।

यात्रा चार दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। प्रवेश स्थल झालावाड़ होगा। यह यात्रा प्रदेश में करीब 15 दिनों तक रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी