एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वेणुगोपाल पीएसी के अध्यक्ष बने, प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता संजय जायसवाल करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल को संसद की महत्वपूर्ण समिति माने जाने वाली लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल को प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है।

देश की खबरें | वेणुगोपाल पीएसी के अध्यक्ष बने, प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता संजय जायसवाल करेंगे

नयी दिल्ली, 17 अगस्त कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल को संसद की महत्वपूर्ण समिति माने जाने वाली लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल को प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन में पांच संसदीय समितियों के गठन की जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण से संबंधित संसदीय समिति तथा अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण से जुड़ी समिति गठित की गई हैं।

ओबीसी कल्याण के संबंधित समिति के अध्यक्ष भाजपा के गणेश सिंह होंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते एससी-एसटी कल्याण से संबंधित संसदीय समिति के अध्यक्ष होंगे।

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा सार्वजनिक उपक्रम संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्षता करेंगे।

लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति (सीओपीयू) और प्राक्कलन समिति संसद की प्रमुख वित्तीय समितियां हैं, जिनका काम सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है।

तीनों समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और इनमें लोकसभा और राज्यसभा, दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनका चयन दोनों सदनों द्वारा किया जाता है।

इनके अलावा विभाग-संबंधी अन्य स्थाई समितियां भी हैं जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं।

संसदीय परिपाटी के अनुसार, पीएसी की अध्यक्षता मुख्य विपक्षी दल के किसी नेता को सौंपी जाती है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पीएसी के अध्यक्ष थे।

पीएसी में लोकसभा के जिन 15 सदस्यों को जगह दी गई है उनमें द्रमुक के टी आर बालू, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, निशिकांत दुबे और जगदंबिका पाल, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा कई अन्य सांसद शामिल हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).