देश की खबरें | वेंकैया नायडू ने एक साथ चुनाव कराने और देश का नाम भारत करने का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश में संसद और विधानसभाओं दोनों के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चुनाव से राष्ट्र की प्रगति बाधित होती है।

हैदराबाद, छह सितंबर पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश में संसद और विधानसभाओं दोनों के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चुनाव से राष्ट्र की प्रगति बाधित होती है।

उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से राजकोष पर वित्तीय बोझ कम पड़ेगा।

नायडू ने यहां अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि ‘इंडिया’ की जगह भारत नाम का इस्तेमाल करने में कुछ गलत नहीं है क्योंकि देश प्राचीन समय से इस नाम से जाना जाता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर विस्तार से और सार्थक बहस होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग की सिफारिशों, विधि आयोग की सिफारिशों, संसदीय स्थाई समिति की सिफारिशों को देखते हुए मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हमें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के सिद्धांत को अपनाना चाहिए।’’

जन प्रतिनिधियों के एक दल से दूसरे में जाने की प्रवृत्ति पर नायडू ने कहा कि इस मुद्दे से निपटने के लिए दलबदल विरोधी कानून में संशोधन किये जाने चाहिए।

पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकार जनता के व्यापक हित में कड़े फैसले नहीं ले पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now