देश की खबरें | तेज बारिश के कारण उफनते नाले के मलबे की चपेट में आए वाहन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी में सोमवार को अचानक तेज बारिश के बाद एक बरसाती नाले में बाढ़ आ गयी और उसके मलबे की चपेट में तीन वाहन आ गए।
गोपेश्वर (उत्तराखंड), 19 मई उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी में सोमवार को अचानक तेज बारिश के बाद एक बरसाती नाले में बाढ़ आ गयी और उसके मलबे की चपेट में तीन वाहन आ गए।
चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पीपलकोटी और पागलनाला क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुछ नाले उफान पर आ गए थे जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी थी ।
उन्होंने बताया कि पीपलकोटी में बरसाती नाले के किनारे खड़े वाहन पानी और मलबे की चपेट में आ गए।
हांलांकि, तिवारी ने बताया कि वाहनों को मलबे से निकाल लिया गया है और सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पागलनाला में मलबा आने से यातायात बाधित हुआ और वहां मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां भी जल्द ही यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा ।
दोपहर बाद चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत पूरे इलाके में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई । ओलावृष्टि के कारण खेतों में तैयार फसल भी बर्बाद हो गई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

