देश की खबरें | बंगाल के नादिया में वाहन ने तीन ई-रिक्शा को टक्कर मारी, सात की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
कोलकाता, 14 मार्च पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छपरा क्षेत्र के लक्ष्मिगाछा में उस समय हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग ईद के लिए खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

