एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरकाशी के बड़कोट में खाई में गिरा वाहन, महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए ।

देश की खबरें | उत्तरकाशी के बड़कोट में खाई में गिरा वाहन, महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत

देहरादून, 27 मई उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार महाराष्ट्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए ।

यह दुर्घटना बृहस्पतिवार देर रात डाबरकोट में हुई। वाहन सवार श्रद्धालु महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुनसार और नागपुर जिले के रहने वाले थे और यमुनोत्री धाम जा रहे थे ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात के अंधेरे में बचाव एवं राहत कार्य चलाया ।

वाहन में कुल 13 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार बच्चों सहित 10 अन्य घायल हो गए ।

घायलों को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और फिर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है ।

मृतकों की शिनाख्त मुंबई के अंधेरी के पूरणनाथ, भंडारा जिले की जयश्री (23) और अशोक (40) के रूप में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).