जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में 14 से 18 प्रतिशत तक गिर सकती है वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र की कमाई: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू मूल उपकरण विनिर्माताओं, नये कलपुर्जों और निर्यात की कमजोर मांग के कारण वाहन कल पुर्जा क्षेत्र का राजस्व 2020-21 में 14 से 18 प्रतिशत तक घट सकता है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई घरेलू मूल उपकरण विनिर्माताओं, नये कलपुर्जों और निर्यात की कमजोर मांग के कारण वाहन कल पुर्जा क्षेत्र का राजस्व 2020-21 में 14 से 18 प्रतिशत तक घट सकता है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान व्यक्त किया है।

कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये देश भर में लगाये गये लॉकडाउन से वाहन कल पुर्जा उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालांकि, बैटरी व टायर जैसे उद्योगों पर असर कम रहेगा।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

इक्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में वाहनों की बिक्री में करीब 15-16 प्रतिशत की गिरावट रहने के अनुमान हैं। इनमें से यात्री वाहन श्रेणी में गिरावट 22 से 25 प्रतिशत तक की रह सकती है।’’

एजेंसी ने कहा कि धीमी आर्थिक वृद्धि, क्षमता की अधिकता, वित्त पोषण की कठिनाइयों तथा भारत स्टेज छह उत्सर्जन मानकों के अनुपालन से कीमत वृद्धि के चलते चालू वित्त वर्ष वाणिज्यिक वाहनों के लिये भी मुश्किलों भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

हालांकि, इक्रा का मानना है कि दोपहिया वाहनों के लिये फायदे की स्थिति हो सकती है। लोग सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल से कतरा रहे हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहनों के लिये आसानी से वित्तपोषण उपलब्ध है और कोरोना वायरस महामारी तथा इसके कारण लगी पाबंदियों से अपेक्षाकृत कम प्रभावित ग्रामीण व अर्द्धशहरी बाजारों की अच्छी उम्मीद से दोपहिया वाहन खंड के लिये सकारात्मक माहौल है।

इक्रा ने कहा कि उसे वाहन कल पुर्जा क्षेत्र में धीरे धीरे क्रमिक सुधार की उम्मीद है।

इक्रा के वरिष्ठ समूह उपाध्यक्ष सुब्रत रे ने कहा, “वित्त वर्ष 2020 में घरेलू मोटर वाहन उत्पादन में (लगभग) 14.7 प्रतिशत की गिरावट आयी है और वित्त वर्ष 2021 में भी 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\