विदेश की खबरें | फ्रेंच गुयाना में वेगा-सी रॉकेट का प्रक्षेपण नाकाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रक्षेपण सेवा उपलब्ध कराने वाली एरियानेस्पेस ने एक बयान में कहा कि प्रक्षेपण के लगभग दो मिनट 27 सेकंड के बाद “एक गड़बड़ी हुई” और “इस प्रकार वेगा सी मिशन समाप्त हो गया”।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रक्षेपण सेवा उपलब्ध कराने वाली एरियानेस्पेस ने एक बयान में कहा कि प्रक्षेपण के लगभग दो मिनट 27 सेकंड के बाद “एक गड़बड़ी हुई” और “इस प्रकार वेगा सी मिशन समाप्त हो गया”।

उसने इस विषय पर और कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी की बाद में इस मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करने की योजना है।

उसने कहा, “विफलता की वजह का पता लगाने के लिए आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।”

यह वेगा सी रॉकेट का पहला व्यावसायिक प्रक्षेपण था। यह यूरोप का हलका प्रक्षेपक है जो अंतरिक्ष में लगभग 800 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा संचालित प्रक्षेपण का मकसद एयरबस के दो निगरानी उपग्रहों प्लीएड्स नियो 5 और 6 को कक्षा में ले जाना था। यह प्रक्षेपण सफल रहता तो ये उपग्रह उस तंत्र का हिस्सा होते जिससे दुनिया के किसी भी स्थान पर 30 सेंटीमीटर (11.8 इंच) ‘रेजोलूशन’ वाली तस्वीर ली जा सकती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू