जरुरी जानकारी | वेदांता रिसोर्सेज तीन साल में तीन अरब डॉलर का कर्ज कम करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड की मूल फर्म वेदांता रिसोर्सेज अगले तीन साल में तीन अरब डॉलर का कर्ज कम करने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, तीन मार्च देश की प्रमुख खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड की मूल फर्म वेदांता रिसोर्सेज अगले तीन साल में तीन अरब डॉलर का कर्ज कम करने की योजना बना रही है।

वेदांता लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रवर्तक समूह के सदस्य नवीन अग्रवाल ने हाल में हुई विश्लेषकों की बैठक में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कर्ज को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्ज कम करना हमारी प्राथमिकता है। हम अगले तीन वर्षों में वेदांता रिसोर्सेज के कर्ज को तीन अरब डॉलर तक कम करेंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वेदांता लिमिटेड का नकदी प्रवाह विकास के लिए किए जाने वाले पूंजीगत व्यय से पहले 3.5-4 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है। यह राशि 1.5 अरब डॉलर के सुरक्षित ऋण, जिनकी अवधि पूरी हो रही है, को चुकाने के लिए पर्याप्त है।’’

बैठक में भाग लेने वाले विश्लेषकों ने यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2024-25 में 110 करोड़ डॉलर का कर्ज परिपक्व हो रहा है। इसके सहित लगभग 75 करोड़ डॉलर की ब्याज देनदारी को ब्रांड शुल्क, परिचालन वाली कंपनियों से मिले लाभांश, परिसंपत्ति मौद्रीकरण और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए चुकाया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘वेदांता एक गतिशील संगठन है, जो लगातार अपनी पूंजी संरचना का मूल्यांकन करती है। मूल कंपनी के पास अपने ऋण दायित्व को पूरा करने के लिए कई रास्ते हैं। इसलिए, हम निकट अवधि में हिस्सेदारी बिक्री पर विचार नहीं कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर